साहू समाज का प्रतिनिधिमण्डल मिला कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से कबीरधाम जिला के विकास के संबंध में हुई चर्चा

by sadmin
Spread the love

कवर्धा : कबीरधाम जिला साहू संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से उनके राजधानी रायपुर स्थित शासकीय निवास कार्यालय में भेट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने कबीरधाम जिले के विकास के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव रखे। कैबिनेट मंत्री ने साहू संघ के प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों की बातों को ध्यान पूर्वक सुना तथा जिले के विकास के संबंध में कोई कसर नहीं छोड़ने की बात कही।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने अपने निवास के लाॅन में साहू समाज के साथ आत्मीयता पूर्वक बात की। उन्होंने किसी मांग के संबंध में पूछा तो समाज के सदस्यों ने जिला मुख्यालय कवर्धा के कैलाश नगर स्थित शासकीय हाई स्कूल का नामकरण माता कर्मा शासकीय हाई स्कूल करने की मांग रखी। मंत्री श्री अकबर ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। साहू समाज ने भक्त माता कर्मा जयंती के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आने की सहमति दिलाने की मांग भी मंत्री श्री अकबर के समक्ष रखी। कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर ने उनसे कहा कि वे साहू समाज के प्रतिनिधिमण्डल के साथ स्वयं जाकर मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में आने का आमंत्रण देंगे।
कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर से मिलने वाले साहू समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने निम्न लोग शामिल थे:- शीतल साहू कबीरधाम जिला अध्यक्ष, साहू समाज, चोवा साहू युवा अध्यक्ष, चतुर साहू जिला संरक्षक, नोहर साहू तह. संरक्षक, खेलु साहू तह. संरक्षक, छबीलाल सातो राज अध्यक्ष, नीलकंठ साहू तह. अध्यक्ष बोड़ला, जगमोहन साहू सातो राज युवा अध्यक्ष, गिरवर साहू जिला मंत्री, मैकलाल जिला सचिव, गितेश्वर मण्डल अध्यक्ष खैरबना, तोरण साहू मण्डल अध्यक्ष रौचन, शंकर साहू मण्डल अध्यक्ष सिंघनपुरी, कृष्णा साहू सदस्य, अश्वनी साहू कोषाध्यक्ष मण्डल सोल्वा, आनंद साहू तह. सचिव लोहारा, सुन्दर साहू सदस्य, नरेश साहू सदस्य, ओमकार साहू सदस्य, सौखी साहू कोषाध्यक्ष मण्डल कुटकीपारा, चंद्रशेखर साहू, डंकेश्वर साहू, महेश्वर साहू सरपंच कुण्डा, पूनम साहू, घनश्याम साहू प्रदेश युवा प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष, धरम साहू जिला उपाध्यक्ष, होरीलाल साहू ब्लाॅक अध्यक्ष ग्रामीण कवर्धा, भागीरथी साहू महामंत्री तह. पण्डरिया, सावित्री साहू नगर पंचायत अध्यक्ष बोड़ला, रामचरण साहू सदस्य, कृष्णा कारेसरा जिला साहू संघ, जलेश्वर साहू सदस्य, धनुष साहू तह. संरक्षक बोड़ला, भूपेन्द्र साहू कारेसरा, गौतम साहू धनेली, हुलेश साहू खैरा, खेमचंद यादव, प्रकाश साहू, बलदाऊ साहू सरपंच रूसे, हुकुम साहू, डाॅ. जालेश्वर साहू। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य क्रेडा के सदस्य श्री कन्हैया अग्रवाल भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!