चेन्नई की पहली जीत से अंक तालिका में हुआ बदलाव

by sadmin
Spread the love

इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में सभी टीमों ने 4 या इससे अधिक मैच खेल लिए हैं। 10 टीमों के बीच चल रही एक ट्राफी पाने की जंग अब धीरे धीरे और भी रोमांचक हो रही है। चेन्नई ने आरसीबी के खिलाफ अपने जीत का खाता खोल लिया है जबकि मुंबई को अब भी जीत का इंतजार है। मंगलवार को खेले गए मैच में चेन्नई की टीम ने अपना पहला मुकाबला जीत लिया है। उसने आरसीबी की टीम को 23 रनों से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की।

राजस्थान चार मैचों में तीन जीत के साथ टाप पोजिशन पर बना हुआ है। वहीं कोलकाता को दिल्ली से मिली हार ने उसे दूसरे स्थान पर धकेल दिया। इस टीम के पास 5 मैच में 3 जीत से 6 अंक हैं। तीसरे स्थान पर नई टीम लखनऊ का कब्जा है जिसके खाते में 5 मैचों में 3 जीत है। हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात की टीम को पहली हार का सामना करना पड़ा है जिससे टीम चौथे नंबर पर खिसक गई है। चेन्नई के खिलाफ हार के बाद बैंगलोर की टीम को नुकसान हुआ है और वो 5वें स्थान पर पहुंच गई है। छठे स्थान पर 4 अंकों के साथ दिल्ली की टीम है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!