कांग्रेस अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा ने दिया इस्तीफा

by sadmin
Spread the love

बिहार में कांग्रेस को लगातार मिल रही हार और चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से मदन मोहन झा ने इस्तीफा दे दिया है। इसे लेकर कल से ही अटकलें लगाई जा रही थीं। अब गुरुवार को उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। उनका यह इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया गया है। मदन मोहन झा इस समय दिल्ली में हैं। उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की। बिहार में कांग्रेस की खराब होती स्थिति के लिए उन्हें सीधे तौर पर जिम्मेदार माना जा रहा था। लगभग चार साल बाद झा से प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी वापस ली गई है।

पार्टी के कद्दावर नेता और विधान परिषद सदस्य प्रेम चंद मिश्रा ने मदन मोहन झा के इस्तीफे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया हैं। उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। वहीं पार्टी के एक नेता का कहना है कि पार्टी के खराब प्रदर्शन के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा था और उनपर इस्तीफा देने का दबाव था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद मदन मोहन झा ने कहा कि मैं 6 महीने पहले ही आलाकमान को बोल चुका हूं। मेरा कार्यकाल पूरा हो चुका है, किसी नए को अध्यक्ष बनाया जाए। इसमें इस्तीफा की क्या बात है। कोई नौकरी थोड़े है जो हटाए जाएंगे। मेरा कार्यकाल पूरा हुआ तो किसी न किसी का अध्यक्ष बनना तय है। पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं विधायक राजेश राम और विजय शंकर दुबे का नाम अध्यक्ष के तौर पर चल रहा है। एक-दो दिनों में इसका औपचारिक एलान हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!