पाकिस्‍तान नेशनल असेंबली के नए स्‍पीकर का चुनाव 16 अप्रेल को

by sadmin
Spread the love

इसके लिए मतदान 16 अप्रेल को शाम चार बजे होगा। इस संबंध में जारी इलेक्‍शन शड्यूल के मुताबिक स्‍पीकर आफिस में 15 अप्रेल तक नामांकन जमा कराया जा सकता है। इसी दिन नामांकन पत्रों की जांच भी की जाएगी। स्‍पीकर के लिए चुनाव सीक्रेट बैलेट के तहत किया जाएगा।

आपको बता दें कि 9 अप्रेल को विपक्ष नेशनल असेंबली के स्‍पीकर कासिम सूरी के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लेकर आया था। इस प्रस्‍ताव को पीएमएल-एन नेता मुर्तजा जावेद अब्‍बासी लेकर आए थे। नए स्‍पीकर को चुनने से पहले नेशनल असेंबली के डिप्‍टी स्‍पीकर के खिलाफ लाए अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर वोटिंग करवाई जाएगी। इसके बाद ही नए स्‍पीकर के लिए चुनाव को अंजाम दिया जाएगा। इमरान खान की सरकार के गिराने के बाद अब विपक्ष अपनी पंसद का स्‍पीकर बिठाने के लिए पूरी तरह से लामबंद दिखाई दे रहा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!