स्वच्छता का पाठ सीखने इंदौर जाएंगे रायपुर के महापौर

by sadmin
Spread the love

रायपुर। महापौर और पार्षदों सहित अधिकारियों का दल स्वच्छता का पाठ सीखने के लिए इंदौर जाएंगे। दौरा, एक सप्ताह का यानी चार से 10 मई के बीच होगा। इसका पूरा खर्चा राज्य सरकार के द्वारा उठाया जाएगा। स्वच्छता रैकिंग में इंदौर शहर लगातार पांचवी बार प्रथम आया है। इसे लेकर राज्य सरकार, रायपुर के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इंदौर निगम के द्वारा किए गए कामों का निरीक्षण करने के लिए भेज रही है। ये इंदौर के साथ चंडीगढ़ का भी दौरा करेंगे।पिछली बार, वर्ष-2021 में जो सर्वेक्षण हुआ था, उसमें रायपुर ने छठवां स्थान पाया था। इस बार रायपुर निगम ने प्रथम स्थान का लक्ष्य रखा है। पिछली बार जो कमियां रह गई थी, उसे सुधारा गया है। जल सप्लाई व्यवस्था ठीक की गई है। नालियों के गंदे पानी को नदी में गिरने से रोकने के लिए एसटीपी लगाए गए हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!