काजल अग्रवाल ने प्रेग्नेंसी में दिखाया सिजलिंग अंदाज

by sadmin
Spread the love

अभिनेत्री काजल अग्रवाल गौतम किचलू जल्दी ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। काजल अग्रवाल इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपनी कई तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती है। हाल ही में उन्होंने मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें उनके चेहरे पर अलग ही निखार नजर आ रहा था। अब काजल अग्रवाल ने एक बार फिर ग्लैमरस अंदाज में अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल प्रेग्नेंसी में भी एक फैशन गोल सेट करती नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लैक ऑफ शोल्डर कट ड्रेस में सिजलिंग अवतार में तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काजल ग्लैमरस अंदाज मों पोज करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की ये लेटेस्ट तस्वीरें फैंस को दीवाना बना रही हैं और फैंस उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!