कोरिया : छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा हितग्राही पंजीयन में किया गया संशोधन

by sadmin
Spread the love

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि छŸाीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा हितग्राही पंजीयन के प्रारूप 28 में संशोधन करते हुये संदर्भित अधिसूचना से लाईव फोटो तथा मोबाईल नंबर में ओटीपी लिया जाना प्रावधानित किया गया है। जिले में श्रमिकों के पंजीयन एवं योजना आवेदन में लाईव फोटो और मोबाईल नंबर से ओटीपी की सुविधा प्रारंभ किया जा चुका है। उन्होने जिले के समस्त सीएससी, गर्वनेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड, छत्तीसगढ़ राज्य ईकाई के समस्त च्वाईस सेंटरों को निर्देशित करते हुए बताया कि श्रम विभाग में श्रमिकों के पंजीयन में लाईव फोटो और मोबाईल नंबर से आवेदन किया जाये। लाईव फोटो के स्थान पर स्कैन फोटो अपलोड करने पर संबंधित च्वाईस सेंटर पर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!