कलेक्टर ने किया अमलडीहा एवं नारायणपुर गौठान का मुआयना

by sadmin
Spread the love

जिले में मनाया गया गौठान दिवस

बेमेतरा . गौठाानों को स्वावलंबी बनाने एवं आजीविका गतिविधियों को और अधिक तेजी प्रदान करने के लिए आज शुक्रवार को जिले में गौठान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तर से लेकर विकासखण्ड स्तर के नोडल अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई थी। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अधिकारियों द्वारा विभिन्न गौठानों में पहॅंुचकर वहां उपलब्ध संसाधनों की स्थिति और स्व-सहायता समूह की महिला की आय मूलक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। इसी तारतम्य में कलेक्टर, श्री विलास भोसकर संदीपान ने आज नवागढ़ विकासखण्ड के ग्राम अमलडीहा एवं नारायणपुर का दौरा कर गौठान का निरीक्षण किया और उन्होंने गौठान में उपलब्ध संसाधनों के साथ-साथ पशुधन के लिए चारे और पानी की व्यवस्था, गोबर खरीदी एवं बिक्री, शेड निर्माण, फेन्सिंग आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। तत्पश्चात कलेक्टर ने स्व-सहायता समूह की महिलाओं की बैठक लेकर गोबर खरीदी एवं बिक्री, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को होने वाले लाभ के साथ-साथ सब्जी उत्पादन, चारागाह विकास आदि कार्यों के बारे में जानकारी ली। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें स्व-सहायता समूह मे जोंड़कर स्व-रोजगार और आय के साधन उपलब्ध कराये जा रहे है। जिसके फलस्वरूप अब महिलाओं की भागीदारी प्रत्येक क्षेत्र में बढ़ रही है। उन्होंने महिलाओं को अधिक से अधिक आय मूलक गतिविधियों में जुड़कर अधिक मजबूत और स्वावलंबी बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) नवागढ़ प्रवीण तिवारी, तहसीलदार नांदघाट प्रकाशचंद साहू, बीईओ नवागढ़ लोकनाथ बांधे उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!