कांग्रेस पार्टी गांधी परिवार से आगे नहीं सोचती हैं : अनुराग ठाकुर

by sadmin
Spread the love
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार से आगे नहीं देखती है। ठाकुर ने कहा कि गांधी परिवार के सभी सदस्य अपने प्रयासों का परिणाम देख चुके हैं। ठाकुर ने कहा, “कांग्रेस का चुनावों में खाता भी नहीं खुल रहा है और उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो रही हैं। पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने काग्रेंस के चुनाव की कमान पश्चिम बंगाल में संभाली,तब राज्य में खाता भी नहीं खुला। इसके बाद यूपी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कमान संभाली, तब उनके उम्मीदवारों की जमानतें जब्त हो गई और पार्टी सिर्फ दो सीटें जीत सकीं।
इसके बाद फिर पार्टी की कमान सोनिया गांधी संभालने वाली हैं। केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि क्षमता की परवाह किए बिना नेतृत्व की भूमिका केवल एक परिवार तक ही सीमित है। ठाकुर ने कहा, जब तक कांग्रेस को इस सवाल का जवाब नहीं मिल जाता, तब तक वह इस परेशानी से निकलने का रास्ता नहीं खोज पाएगी।”
पांच राज्यों में हाल के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत की सराहना करते हुए ठाकुर ने दावा किया कि लोगों ने सही नेतृत्व चुना है। उन्होंने कहा, “लोगों ने सही नेतृत्व चुना है जिससे देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। सही नेतृत्व ने 180 करोड़ वैक्सीन की डोज , 80 करोड़ लोगों को दो साल तक मुफ्त राशन मुहैया करने का काम किया है।”

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!