अविनाश पांडे की अध्यक्षता में झारखंड कांग्रेस नेताओं की आज दिल्ली में होगी बैठक

by sadmin
Spread the love

रांची । पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद, पार्टी राजनीतिक रणनीतियों पर जोरों-शोरों से काम कर रही है। झारखंड कांग्रेस के 25 नेताओं की आज, मंगलवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे के साथ बैठक है, जिसके लिए सबको दिल्ली बुलाया गया है। बता दें कि कमजोर कड़ियां को मजबूत करने के लिए अविनाश पांडे पूरी तरह से जुटे हुए हैं।झारखंड कांग्रेस की इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष, झारखंड सरकार में कांग्रेस कोटे के चार मंत्री, सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों और कांग्रेस की सभी विंग्स के अध्यक्षों को शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। ये बैठक दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पर होगी।‌झारखंड कांग्रेस की यह बैठक अविनाश पांडे की अध्यक्षता में होगी। बैठक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इस बात की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!