माह के अंत में भारत आएंगे ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन

by sadmin
Spread the love

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन इस माह के अंत में भारत के दौरे पर आने वाले हैं। उनका ये दौरा काफी अहम होने वाला है। ये दौरा वैश्विक पटल पर भी काफी मायने रखता हे। उनका ये दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब यूरोप रूस से जंग के चलते कई तरह के संकट से घिरा हुआ है। रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का असर पूरे विश्‍व पर ही देखने को मिल रहा है। फिलहाल निकट भविष्‍य में इसका कोई विकल्‍प भी दिखाई नहीं दे रहा है।

बहरहाल, बोरिस जॉनसन के दौरे की ही यदि बात करें तो ये लगातार काफी समय से टलता जा रहा था। वर्ष जनवरी 2021 और अप्रेल 2021 में भी उनके भारत दौरे पर आने की अटकलें थीं लेकिन उस वक्‍त उनका दौरान देश और दुनिया में जारी कोरोना महामारी के चलते रद कर दिया गया था। 26 जनवरी को होने वाले समारोह में उन्‍हें चीफ गेस्‍ट बनाया गया था। इसमे शामिल न होने पर उन्‍होंने अफसोस भी जताया था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!