यश ने खुद लिखे हैं ‘रॉकी भाई’ के दमदार संवाद

by sadmin
Spread the love

कन्नड़ सिनेमा की फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 साल 2022 की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल है, जो अगले महीने 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। केजीएफ 2 कन्नड़ के साथ हिंदी में भी रिलीज की जा रही है। इस फिल्म से भी ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं और कयास लगाये जा रहे हैं कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ वैसा ही असर पैदा करेगी, जैसा कि आरआरआर इस वक्त कर रही है।रविवार को बेंगलुरु में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। हिंदी बेल्ट में फिल्म की अहमियत को देखते हुए फिल्म के ट्रेलर लान्च इवेंट को करण जौहर ने होस्ट किया था। ट्रेलर भी जबरदस्त रूप से हिट रहा और 24 घंटों के भीतर सभी भाषाओं में 109 मिलियन व्यूज का रिकॉर्ड बनाया। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में निर्देशक प्रशांत नील ने बताया कि फिल्म के मुख्य किरदार रॉकी भाई के संवाद का बड़ा हिस्सा यश ने खुद ही लिखा है, इसीलिए ट्रेलर में इन संवादों की अदाएगी में यश का एक अलग अंदाज और प्रभाव नजर आता है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!