रायपुर : मुख्यमंत्री ने श्री गोपालचंद्र गोस्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया

by sadmin
Spread the love

मुख्यमंत्री बघेल ने मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी से दूरभाष पर बात कर व्यक्त की शोक संवेदना

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश  अरूप कुमार गोस्वामी के पिता गोपालचंद्र गोस्वामी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। बघेल ने मुख्य न्यायाधीश  गोस्वामी से दूरभाष पर बात कर अपनी संवेदना व्यक्त की।  बघेल ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश गोस्वामी के पिता गोपालचंद्र गोस्वामी भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे, जिनका आज गुवाहाटी में निधन हो गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!