मैक्सवेल और विनी ने चेन्नई में हिंदू रीति रिवाज से की शादी

by sadmin
Spread the love

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल ने चेन्नई में भारतीय रीति रिवाजों के अनुसार शादी कर ली है। 18 मार्च को ईसाई धर्म की परंपराओं के अनुसार शादी करने वाले इस जोड़े ने चेन्नई में हिंदू धर्म के तौर तरीकों से शादी की। ये दोनों लंबे समय से साथ थे और सगाई कर चुके थे। दोनों की शादी के फोटो और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। शादी के बाद मैक्सवेल अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के साथ जुड़ेंगे, जिसे पहले मैच में पंजाब के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।  मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन मेलबर्न में एक दवाई कंपनी में काम करती हैं। उनका परिवार मूल रूप से चेन्नई का रहने वाला है। इसी वजह से उनकी शादी में चेन्नई की संस्कृति और परंपरा दिखाई दी।  मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों एक दूसरे वरमाला पहनाते नजर आ रहे हैं।  मैक्सवेल और विनी रमन की शादी का कार्यक्रम सात दिन लंबा था और शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।  इससे पहले दोनों ने 18 मार्च को ईसाई रिति रिवाजों के अनुसार शादी की थी। एक प्राइवेट सेरेमनी में ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इसमें चुनिंदा लोगों को ही आमंत्रित किया गया था। शादी के बाद दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी फोटो शेयर कर फैंस को भी इसकी जानकारी दी थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!