Oscar Party में बेबी बंप फ्लॉन्ट करते दिखीं सोफी टर्नर

by sadmin
Spread the love

प्रियंका चोपड़ा इस साल मां बनी हैं। वह और निक जोनस सेरोगेसी के जरिए पैरेंट्स बने हैं। अब प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर भी प्रेग्नेंट हैं। हालांकि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। सोफी की प्रेग्नेंसी की खबरें काफी समय से सुर्खियों में थीं और कई बार उन्हें बेबी बंप के साथ स्पॉट भी किया गया। हालांकि अब सोफी खुद ऑस्कर पार्टी में ऑफिशयली बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। सोफी पति जो जोनस के साथ ऑस्कर आफ्टर पार्टी में पहुंचीं। बता दें कि सोफी लुई वुइटन ब्रांड का फेस हैं इसलिए वह वहां ब्रांड का चेहरा बनकर पहुंचीं। इस दौरान सोफी ने लुई वुइटन का ही आउटफिट पहना था। इस आउटफिट में उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था।

 सोफी के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा था। इस रेड ब्राइट गाउन के साथ सोफी ने डायमंड इयरिंग्स पहने थे और इसके साथ ही उन्होंने पोनी टेल हेयरस्टाइल रखा था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!