अक्षय खन्ना आज अपना 47 वा बर्थडे मना रहे हैं

by sadmin
Spread the love

अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड के फेमस अभिनेताओं में गिना जाता है। अक्षय बॉलीवुड के दिग्गज और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे हैं। उन्होंने रेस, दिल चाहता है, हंगामा, ताल और हलचल जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार अक्षय सेक्शन 375 में नजर आए थे। वह अपने अभिनय की बदौलत कई फिल्मफेयर और आइफा अवॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुके हैं। 28 मार्च को अक्षय का जन्मदिन है। इस साल वह 47 साल के होने वाले हैं। अक्षय के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनके करियर और निजी जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प जानकारी देने जा रहे हैं।

अक्षय खन्ना ने फिल्म ‘हिमालय पुत्र’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म को उनके पिता विनोद खन्ना ने प्रोड्यूस किया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल तो नहीं कर पाई, लेकिन इसके बाद उन्हें तमाम फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे। इसके बाद वह बॉर्डर फिल्म में दिखाई दिए थे। इस फिल्म के लिए अभिनेता को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का भी अवार्ड मिला था।

अक्षय खन्ना के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। अक्षय खन्ना का नाम बॉलीवुड की 2-3 अभिनेत्रियों के साथ जुड़ा था, लेकिन उन्होंने किसी से भी शादी नहीं की। यहां तक कि बॉलीवुड की फेमस फैमिली कपूर खानदान में करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर उनकी शादी अक्षय खन्ना से करना चाहते थे। हालांकि बाद में करिश्मा की मां बबीता ने इस रिश्ते के लिए मना कर दिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!