डबल डिजिट में लौटी दिल्ली की विकास दर

by sadmin
Spread the love

दिल्ली की आर्थिक विकास दर अब पटरी पर लौट आई है। दिल्ली के साल 2022-23 के बजट के अनुसार वर्ष 2021-22 में राज्य की आर्थिक विकास दर बढ़कर 10।23 फीसदी रहने का अनुमान है। राष्ट्रीय स्तर पर वृद्धि का यह आंकड़ा 8।90 फीसदी है। कोरोना महामारी की वजह से साल 2020-21 में दिल्ली की जीडीपी  5।7 फीसदी घट गई थी जबकि राष्ट्रीय स्तर पर इसमें 8 फीसद की गिरावट आई थी। इस तरह देश की तुलना में दिल्ली की अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में रही थी। यही वजह है कि साल 2021-22 में दिल्ली की आर्थिक विकास दर का आंकड़ा देश की तुलना में बेहतर रहा है।

बजट अनुमानों के अनुसार वर्ष 2021-22 में दिल्ली का सकल घरेलू उत्पाद यानी एसजीडीपी 9।23 लाख करोड़ रुपए रहेगा। इसमें सर्विस सेक्टर का 83 फीसद का योगदान है। साल 2020-21 में राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 7।98 लाख करोड़ रुपए रहा था। राष्ट्रीय स्तर पर जीडीपी में दिल्ली का योगदान 2011-12 में 3।94 फीसद था जो अब बढ़कर 4।21 फीसद हो गया है। आप सरकार का यह आठवां बजट है। वर्ष 2014-15 का बजट 30,940 करोड़ रुपए था जो अब करीब ढाई गुना बढ़कर 75,800 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है।विधानसभा में बजट पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि विकास दर बढ़ाने के लिए खपत बढ़ाना जरूरी है। इसके लिए रोजगार सृजन बढ़ाना भी जरूरी है। इस मोर्चे पर आप सरकार टैक्स में राहत सहित कई बड़े कदम उठाएगी।

Related Articles

3 comments

jiliko747io January 9, 2026 - 11:37 am

Jiliko747io seems like the place to be for some online gaming action. I have used it before, it is quite smooth and easy to use. Wish you get the luck here!jiliko747io

Reply
vn8888m January 9, 2026 - 11:37 am

VN8888m, huh? First time hearing about it! I will try it. I like exploring what’s hot on the market. Let me know if you’ve tried it and what you think!vn8888m

Reply
svv3888 January 9, 2026 - 11:37 am

Heard some buzz about SVV3888. Sounds interesting. Let’s see what they have on offer! I am looking forward to have fun in here.svv3888

Reply

Leave a Comment

error: Content is protected !!