आखिरी लीग मुकाबले में पंजाब विवि ने जीता खिताब

by sadmin
Spread the love

अखिल भारतीय अंतर केंद्रीय विश्वविद्यालय महिला नेटबाल स्पर्धा पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने जीत ली है।  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ की टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम को कड़े मुकाबले में 29-28 से जीत हासिल कर विजेता का खिताब हासिल किया। कालीकट विवि ने बंगलूरू सिटी विवि को 40-17 से हराकर सिल्वर मेडल जीता। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल के मुकाबलों में विजेता कुल 4 टीमें लीग स्टेज में पहुंची थी। इनमें लीग मैचों के आधार पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए मुकाबले खेले गए। समापन समारोह में खेल मंत्री राकेश पठानिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए विजेता टीमों को सम्मानित किया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!