मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शपथ लेंगे 50 मंत्री

by sadmin
Spread the love

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में वापसी कर रही भारतीय जनता पार्टी को योगी आदित्यनाथ के रूप में विधायक दल के नेता भी दोबारा मिला है। भाजपा का फोकस मिशन 2024 पर है, इसको देखते हुए योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल 2.0 में जातीय व क्षेत्रीय समीकरण के साथ पुरानी कैबिनेट में रहे विधायकों का सम्मान भी बरकरार रखा गया है। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को शाम को चार बजे अटल बिहारी वाजपेयी इकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 50 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। इनमें से 22 मंत्री उनकी पहली सरकार के कार्यकाल के हैं। शपथ ग्रहण के बाद शाम को सात बजे योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी।

योगी आदित्यनाथ सरकार में केशव प्रसाद मौर्य को उप मुख्यमंत्री भी हैं। एक पर तो केशव प्रसाद मौर्य का नाम फाइनल है, दूसरे पर डा. दिनेश शर्मा के बाद अब ब्रजेश पाठक का भी नाम आ गया है। पार्टी में ब्रजेश पाठक का कद बढ़ाया गया है। तय हो गया है कि भाजपा अब ब्राह्मणों की लीडरशिप में बदलाव कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!