एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ हुई रिलीज

by sadmin
Spread the love

निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ का फैंस को लंबे समय से इंतजार था और आखिरकार आज 25 मार्च यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और रामचरण मुख्य किरदार में हैं तो वहीं बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन भी फिल्म में कैमियो रोल में दिखाई दे रहे हैं।  बाहुबली 2 के बाद राजामौली एक बार फिर से दर्शकों के लिए ‘आरआरआर’ लेकर हाजिर हैं और फैंस को उनकी ये फिल्म भी खूब पसंद आ रही है। ट्विटर पर फैंस उनकी फिल्म का शानदार रिव्यू दे रहे हैं और प्रशंसकों का कहना है कि ‘आरआरआर’ बाहुबली 2 के रिकॉर्ड भी तोड़ देगी।

फिल्म ‘आरआरआर’ में साउथ के दो सुपरस्टार की जोड़ी एक साथ दिखाई दे रही है और निर्देशक एसएस राजामौली जो हमेशा से ही क्लासिक फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म साल 2022 की एक बड़ी सुपरहिट साबित हो सकती है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ‘आरआरआर’ ट्रेंड कर रही है और दर्शक एक बार फिर से राजामौली के काम से काफी इंप्रेस होते दिखाई दे रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!