कांग्रेस ने 26 मार्च को महासचिवों और प्रभारियों की बैठक बुलाई

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने 26 मार्च को पार्टी के महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों की बैठक बुलाई है। इसमें सदस्यता अभियान, विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनों की रूपरेखा और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल कांग्रेस मुख्यालय में होने वाली बैठक की अध्यक्षता करने वाले हैं।

 

वेणुगोपाल की ओर से भेज पत्र में कांग्रेस के सभी महासचिवों और प्रभारियों को बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है। सोनिया गांधी भी बैठक में शामिल हो सकती हैं। वह पार्टी के सदस्यता अभियान और आगे होने वाले जनांदोलनों से संबंधित कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगी। यह बैठक हालिया विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार और ‘जी 23′ समूह की बढ़ी हुई सक्रियता की पृष्ठभूमि में हो रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!