हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के घर-दफ्तर में IT रेड

by sadmin
Spread the love

शेयर मार्केट में लिस्टेड और टू-व्हीलर सेगमेंट की दिग्गज कंपनी हीरो मोटोकॉर्प  के चेयरमैन पवन मुंजाल  के यहां इनकम टैक्स की रेड पड़ी है. उनके गुड़गांव स्थित दफ्तर और घर पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट  की टीम सर्च अभियान चला रही है. हीरो मोटकॉर्प दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है. यह कंपनी 40 से ज्यादा देशों में अपना कारोबार करती है. हीरो मोटकॉर्प एशिया, अफ्रीका, अमेरिका जैसे देशों में भी मौजूद है. हीरो मोटोकॉर्प का भारतीय टू-व्हीलर सेगमेंट में कितना जलवा है, इससे आप कुछ आंकड़ों से जान सकते हैं. भारत में जितने भी दोपहिया वाहन बेचे जाते हैं, उसमें से 50 फीसदी हीरो मोटोकॉर्प के ही हैं.

छापेमारी की खबर के बाद हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में तेज गिरावट आई है. शेयर 2 फीसदी गिरकर 2380 रुपये के नीचे आ गया है. वहीं, ऑटो सेक्टर की अन्य कंपनियों के शेयरों पर भी दबाव है. मारुति, बजाज ऑटो, टीवीएस मोटर 1.5 फीसदी तक लुढ़क गए है.

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!