कंगना रनौत के शो में होगी रश्मि देसाई की एंट्री

by sadmin
Spread the love

कंगना रनौत के शो लॉक अप  को शुरू हुए अब एक महीने पूरे होने वाले हैं। अभी तक इस शो से कुल 4 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब इस शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री भी शुरू हो चुकी है। बीते दिनों ही चेतन हंसराज  ने कंगना के इस शो में वाइल्ड कार्ड की मदद से एंट्री पाई है। इससे पहले अली मर्चेंट भी शो में वाइल्ड कार्ड की मदद से एंट्री ले चुके हैं। अब खबरें आ रही हैं कि टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मि देसाई  भी इस शो का हिस्सा बनने वाली हैं। सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई की एंट्री की खबर आग की तरह फैल चुकी है। लोग इस पर अपना रिएक्शन भी देने में जुटे हुए हैं। कई लोग तो यही बोल रहे हैं कि रश्मि देसाई को बार-बार रिएलिटी शो में देखना सबसे बोरिंग काम है। बता दें कि बिग बॉस के कई सीजन में रश्मि देसाई बतौर मेहमान नजर आ चुकी हैं। रश्मि देसाई के लॉयल फैन्स भी उन्हें लॉक अप जैसे शो में नहीं देखना चाहते हैं। कुछ लोग तो यह भी बोल रहे हैं कि अब रश्मि देसाई को डेली सोप में फिर से काम शुरू कर देना चाहिए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!