जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में हल्की बारिश की संभावना: मौसम विभाग

by sadmin
Spread the love

श्रीनगर|जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में रविवार को मौसम खराब रहेगा और अगले 24 घंटों के दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। ये जानकारी मौसम विभाग ने दी। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, “हम अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की उम्मीद है।” श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 2.9 डिग्री और गुलमर्ग में 1.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।लद्दाख क्षेत्र के द्रास शहर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस नीचे, लेह में 1.1 डिग्री सेल्सियस और कारगिल में शून्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 20.4, कटरा में 16.8, बटोटे में 12.5, बनिहाल में 8.4 और भद्रवाह में 8.9 दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!