क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में उतरे स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह

by sadmin
Spread the love

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह अब क्रिकेट के मैदान से राजनीति के मैदान में उतरने जा रहे हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी पंजाब से राज्यसभा में भेजेगी। 41 वर्षीय ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। पंजाब में बनी आम आदमी पार्टी की नई नवेली सरकार हरभजन को खेल विश्वविद्यालय की कमान भी सौंप सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल ही में जालंधर में खेल विश्वविद्यालय बनाने का वादा कर चुके हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद भज्जी के नाम से मशहूर हरभजन ने ट्वीट करते हुए भगवंत मान को बधाई दी थी। उन्होंने लिखा था, “आम आदमी पार्टी और हमारे नए मुख्यमंत्री बनने पर दोस्त भगवंत मान को बधाई। यह जानकर खुशी हुई कि वह भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले रहे हैं। यह माता जी के लिए गर्व का क्षण है।”

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!