कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, मप्र के बाद बिहार में भी ‘द कश्मीर फाइल्स टैक्स फ्री

by sadmin
Spread the love

पटना । कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ बिहार में भी टैक्स फ्री कर दी गई है। बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। तारकिशोर ने फिल्म के बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि  ‘द कश्मीर फाइल्स’ राष्ट्रवाद से प्रेरित फिल्म है। फिल्म में कश्मीर के तत्कालीन हालात एवं यथार्थों का सटीक चित्रण है। इस यथार्थवादी स्थिति की जानकारी आम लोगों को सुगमता से होनी चाहिए। द कश्मीर फाइल्स पूरे बिहार प्रदेश में टैक्स फ्री होगी, ताकि आम लोग इस फिल्म को सहजता और सुविधा से देख सके। इससे पहले यूपी-उत्तराखंड सहित भाजपा शासित सात राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। मंगलवार को पीएम मोदी ने भी फिल्म को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा फिल्म कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में भी टैक्स फ्री हो चुकी है। शिवराज सरकार ने प्रदेश की सभी पुलिसकर्मियों को यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिसकर्मी ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने जाने के लिए छुट्टी ले सकते हैं। इसके लिए डीजीपी को निर्देश जारी कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!