मर्डर मिस्ट्री फिल्म से ओटीटी डेब्यू करने जा रहीं हैं करीना कपूर खान

by sadmin
Spread the love

करीना कपूर खान अपना ओटीटी डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जापानी लेखक कीगो हिगाशिनो के प्रशंसित काम ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ के नेटफ्लिक्स अनुकूलन के साथ करीना अपना पहला स्ट्रीमिंग प्रोजेक्ट करने जा रहीं हैं। बता दें कि जहांगीर उर्फ जेह के जन्म के बाद अभिनेत्री इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में वापसी कर रहीं हैं।

नेटफ्लिक्स ने स्क्रिप्ट रीडिंग सेशन के दौरान करीना कपूर खान, जयदीप अहलावत और विजय वर्मा का एक दिलचस्प वीडियो साझा करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म की घोषणा की है। पोस्ट में इस बात की जानकारी भी दी है कि ‘कहानी’, ‘बदला’ जैसी थ्रिलर फिल्म बनाने वाले सुजॉय घोष इस मर्डर मिस्ट्री का निर्देशन करने जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!