केंद्र सरकार का ऐलान 12 से 14 साल तक के बच्चों का कोरोना टीकाकरण कल से

by sadmin
Spread the love

केंद्र सरकार ने देश में अब 12 से 14 साल तक की उम्र के बच्चों के टीकाकरण का एलान कर दिया है। इन बच्चों को 16 मार्च बुधवार से टीके लगाए जाएंगे। इन बच्चों को सिर्फ कोर्बिवैक्स की खुराक दी जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को इस टीकाकरण अभियान को लेकर राज्यों को निर्देश दिए। अभी देश में 15 से 18 साल तक बच्चों व 18 साल से अधिक के वयस्कों का अलग-अलग टीकाकरण चल रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेशभूषण ने राज्यों के मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि 12 से 13 साल व 13 से 14 साल तक के बच्चों को कोर्बिवैक्स के टीके लगाए जाएंगे। 14 से 15 साल तक की उम्र के बच्चों को 15 से 18 साल के आयुवर्ग के लोगों के टीकाकरण में पहले ही शामिल किया जा चुका है। इस आयुवर्ग के बच्चों को भारत बॉयोटेक द्वारा तैयार पूर्णत: स्वदेशी वैक्सीन कोवॉक्सिन दी जा रही है।  कोर्बिवैक्स वैक्सीन को बॉयोलॉजिकल ई ने विकसित किया है। हाल ही में इसे ड्रग नियामक ने आपात इस्तेमाल के लिए मंजूरी दी है। केंद्र सरकार ने कंपनी को पांच करोड़ टीकों की खरीदी का आर्डर दिया है। कंपनी इनकी आपूर्ति भी सरकार को शुरू कर चुकी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!