पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार पर मंथन

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली करारी हार पर मंथन के लिए कांग्रेस कार्य समिति की बैठक खत्म हो गई। इसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की। बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, गुलाम नबी आजाद, मल्लिकार्जुन खडग़े समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वरिष्ठ नेता एके एंटोनी तबीयत खराब होने की वजह से मीटिंग में नहीं पहुंचे। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर कार्यकर्ता जमा हुए और उन्होंने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी के समर्थन में भी नारे लगाए। पार्टी के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने पार्टी की लीडरशिप में बदलाव की खबरों को खारिज कर दिया।
गहलोत बोले- अध्यक्ष बनें राहुल, हार से घबराएं नहीं
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी की कमान संभाले। उन्होंने कहा कि हार से घबराने की जरूरत नहीं है। भाजपा चुनाव के समय में हिंदू-मुस्लिम करती है और बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों को पीछे कर देती है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक के दौरान कांग्रेस हेडक्वार्टर के बाहर कार्यकर्ता जमा हुए और उन्होंने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर नारेबाजी की। इसके साथ ही उन्होंने प्रियंका गांधी के समर्थन में भी नारे लगाए।
कांग्रेस में टैलेंट है: तन्खा
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विवेक तन्खा ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस में टैलेंट है, इसकी पहुंच है। लेकिन पार्टी को जीत हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। अब यह विचार करने की जरूरत है कि पार्टी आपके लिए क्या कर सकती है। बल्कि यह सोचने की जरूरत है कि आप पार्टी के लिए क्या कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस वर्किंग कमेटी से अपील करते हैं कि इंडिया का आइडिया फिर से तैयार करें। हमें यह करना होगा। हम यह कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!