पंजाब के शुरूआती नतीजों में आप आगे, पार्टी मुख्यालय में जश्न का माहौल

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली| पांच राज्यों में विधानसभा के नतीजे धीरे-धीरे साफ हो रहे हैं। नतीजों से पहले ही आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है। पंजाब, उत्तरप्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड के चुनावी रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में आगे चल रही है। पार्टी को पंजाब के सरकार बनाने की उम्मीद है। ऐसे में पार्टी मुख्यालय में कार्यकतार्ओं का जमावड़ा और नेताओं का आना शुरू हो गया है।

आम आदमी पार्टी के नेता गोपाल राय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि दिल्ली के बाद पंजाब में भी आप को जनता ने स्वीकार कर लिया है। भगवंत मान को एक मौका देने की बात कर रहे थे। जनता दिल खोलकर समर्थन दे रही है। दिल्ली में आप का काम जनता ने देखा है। ये आप मॉडल की जीत है।

वहीं दिलीप पांडेय ने आईएएनएस से बातचीत के कहा, केजरीवाल का गुजरात मॉडल पंजाब और गोवा दोनों राज्यों में काम कर रहा है पार्टी की स्वीकार्यता देशभर में बढ़ रही है। पार्टी अब राष्ट्रीय पार्टी बनने जा रही है।

पंजाब विधानसभा की 117 सीटों के परिणाम आ रहे हैं। गुरुवार को सुबह के शुरूआती रुझान आम आदमी पार्टी के पक्ष में आते दिखाई दे रहे है। शिरोमणि अकाली दल और बसपा का गठबंधन 4 सीटों पर आगे है।

इस चुनाव में भाजपा और कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली पंजाब लोक कांग्रेस गठबंधन में चुनाव लड़ रही है वहीं शिअद, बसपा के साथ मैदान में उतरी है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ रहे हैं।

पंजाब में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल के बीच माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित किया है तो वहीं कांग्रेस सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!