वॉशिंगटन में हाई स्कूल के बाहर गोलीबारी में एक की मौत, दो घायल

by sadmin
Spread the love

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के डेस मोइंस में सोमवार को एक हाई स्कूल के बाहर हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। मामले में संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। घटना कैपिटल से लगभग आधा मील दूर डेस मोइंस शहर के पास ईस्ट हाई स्कूल के मैदान में हुई। एक वाहन से गोलियां दागी गईं। स्कूल की छुट्टी से कुछ देर पहले स्थानीय समयानुसार करीब 2.50 बजे गोलीबारी हुई। डेस मोइंस पुलिस ने बताया कि इसके तुरंत बाद स्कूल को बंद कर दिया गया। जांच एजेंसिसों की पड़ताल वह हरी झंडी के बाद विद्यार्थियों को करीब 3.30 बजे छोड़ा गया।स्कूल के प्राचार्य जिल वर्स्सिटंग ने बताया कि घटना से बच्चे बुरी तरह घबरा गए थे। उन्होंने कहा कि जो भी हुआ वह किसी बुरे स्वप्न जैसा था। स्कूल मंगलवार को बंद रहेगा। पुलिस ने गोलीबारी के मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!