Lock Upp से बाहर हुए स्वामी चक्रपाणि

by sadmin
Spread the love

कंगना रनौत के कंट्रोवर्सियल शो लॉक अप से स्वामी चक्रपाणि को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। लॉक अप में कैद 13 कंटेस्टेंट्स में से स्वामी चक्रपाणि पहले ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिसे इस शो से इविक्ट किया गया है। पहले हफ्ते में ही नॉमिनेशन राउंड में कुल 5 लोग नॉमिनेट हुए थे। नॉमिनेट हुए मुनव्वर फारूकी जनता से मिले इम्यूनिटी के चलते बच गए। वहीं शिवम शर्मा को बाकी कंटेस्टेंट्स से इम्यूनिटी मिल गई। इसके बाद स्वामी चक्रपाणि, सिद्धार्थ शर्मा और अंजलि अरोड़ा को एक स्पेशल रूम (बेनकाब) में बुलाया गया। यहां पर तीनों को खुद को बचाने के लिए अपने सीक्रेट्स का खुलासा करना था। अंजलि अरोड़ा ने सबसे पहले अपने सीक्रेट का खुलासा करते हुए खुद को नॉमिनेशन से बचा लिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!