यूपी में योगी की हो रही वापसी

by sadmin
Spread the love

उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, उत्‍तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए किए गए एग्जिट पोल के अनुमान सामने आ गए हैं। इसमें कुछ चौंकाने वाले अनुमान सामने आए हैं। देश करीब तीन दशक पुरानी राजनीतिक परंपरा को तोड़ते हुए लगातार दूसरी बार भाजपा को सत्ता सौंपने को तैयार है। वहीं दूसरी ओर सबकी उम्मीदों पर झाड़ू फेरते हुए पंजाब में आम आदमी पार्टी सत्ता में आ सकती है। सोमवार को उत्तर प्रदेश में सातवें और आखिरी चरण के लिए मतदान संपन्न होते ही पांच राज्यों को लेकर आए एक्जिट पोल कुछ ऐसी ही तस्वीर दिखा रहे हैं। उत्तराखंड में भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर होती दिख रही है। हालांकि अनुमान है कि भाजपा सरकार बचा लेगी। गोवा में ज्यादातर एक्जिट पोल त्रिशंकु नतीजों का अनुमान लगा रहे हैं और मणिपुर में भाजपा कांग्रेस से आगे खड़ी दिख रही है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!