यूक्रेन में बमबारी रुकने के बाद भारत आएगा नवीन शेखरप्पा का पार्थिव शरीर

by sadmin
Spread the love

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज 13वां दिन है। इससे एक दिन पहले यानि सोमवार को दोनों देशों के बीच हुई वार्ता में कोई सहमति नहीं बन पाई। इस बीच यूक्रेन की ओर से दावा किया गया है कि, रूस के आक्रमण की वजह से यूक्रेन के ट्रांसपोर्टेशन को करीब 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है। वहीं यूक्रेन ने दावा किया है कि उन्होंने खारकीव में एक रूसी मेजर जनरल को मार गिराया है।

यूक्रेन में रूसी हमले का शिकार हुए कर्नाटक के नवीन शेखरप्पा का शव जंग समाप्त होने के बाद भारत लाया जाएगा। कर्नाटक की सीएम बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को बताया कि, इस मामले में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से बात हुई है। उन्होंने सूचित किया है कि नवीन का शव मुर्दाघर में रखा गया है। गोलाबारी रुकने के बाद उनका पार्थिव शरीर भारत लाया जाएगा। यूक्रेन पर हमले के बाद रूस सबसे ज्यादा प्रतिबंधों वाला देश बन गया है। यहां तक कि, प्रतिबंधों के मामले में रूस ने ईरान व उत्तर कोरिया को भी पीछे छोड़ दिया है। 2,778 नए प्रतिबंधों के साथ कुल 5,530 प्रतिबंध रूस पर अब तक लगाए गए हैं।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!