‘पठान’ के स्पेन शेड्यूल की शूटिंग के लिए ‘स्पेन’ रवावा हुए शाहरुख खान

by sadmin
Spread the love

बॉलीवुड अभिनेता शाह रुख खान अपनी फिल्म पठान को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में शाह रुख खान ने एक पठान का एक टीजर वीडियो शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट के एलान किया था, जिसमें वो अपने किरदार को लेकर चर्चा कर रहे हैं। अब उन्हें शनिवार सुबह मुंबई हवाई अड्डे पर देखा गया है। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शाह रुख खान फिल्म पठान की शूटिंग शेड्यूल के लिए स्पेन रवाना हो गए हैं।

वीडियो में देखा जा सकता कि शाह रुख खान अपनी कार से उतरने के बाद हवाई अड्डे के अंदर की ओर जाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने खुद को पूरी तरह से कवर कर रख था, जिससे की फिल्म में उनके लुक को लेकर कुछ भी रीवैल ना हो। शाह रुख की इस वीडियो को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही पैपरारजी ने दावा करते हुए लिखा, ‘स्पेन में पठान की शूटिंग के सिलसिले में रवाना होने के लिए मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे शाह रुख खान।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!