बीजिंग में रूस-बेलारूस की गैरमौजूदगी में पैरालंपिक खेल शुरू

by sadmin
Spread the love

यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वालेरी ने कहा कि यह करिश्मा है कि हम पैरालंपिक के लिए पहुंच गए हैं। बीजिंग में शुक्रवार को 2022 शीतकालीन पैरालंपिक की शुरुआत हुई। रूस के 71 खिलाड़ियों और बेलारूस के 12 खिलाड़ियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से वापस भेज दिया गया है।

वहीं, यूक्रेन की टीम बड़ी मुश्किल से युद्ध के हालात के बीच से यहां पहुंचने में सफल रही। यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वालेरी ने कहा कि यह करिश्मा है कि हम पैरालंपिक के लिए पहुंच गए हैं। पैरालंपिक के आयोजकों ने रूस और बेलारूस के खिलाड़ियों को शुरुआत में बीजिंग खेलों में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी थी लेकिन उद्घाटन समारोह से एक दिन पहले अपना फैसला बदलते हुए दोनों देशों के खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!