एक और भारतीय छात्र यूक्रेन में हुआ हमले का शिकार

by sadmin
Spread the love

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस की गोलाबारी में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दूसरी और हमलों के चलते यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया में भी आग लग गई। आग लगने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट धू धू कर जलने लगा। इस बीच यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस का कहना है कि पावर प्लांट के पास आग पर काबू पा लिया गया है।

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने बाद से सभी यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत भी की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने न्यूक्लियर प्लांट की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए जेलेंस्की से कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लापरवाही अब सीधे तौर पर पूरे यूरोप की सुरक्षा को लिए नुकसानदायक हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग करेंगे और इस मुद्दे को रूस और करीबी सहयोगियों के साथ उठाएंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!