कोरोना पर जीत के करीब बीते दिन 6,561 नए केस मिले

by sadmin
Spread the love

देश में बीते दिन कोरोना के 6,561 नए मरीजों की पहचान हुई और 142 ने दम तोड़ दिया। इस दौरान 14,947 लोग कोविड को मात देने में सफल रहे, जिससे अब तक ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,23,53,620 हो गई। फिलहाल 77,152 एक्टिव केस हैं, जिसकी दर 0.18% है।

इस समय देश में डेली पॉजिटिविटी रेट 0.74% है और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.99% है। बुधवार को देश भर में 8,82,953 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 77 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। मालूम हो कि कोविड-19 के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। देश भर में अब तक 178.02 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी है।
दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 325 नए मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हुई, जबकि संक्रमण दर 0.81 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या अब 18,60,561 हो गई है, जबकि मृतकों की तादाद 26,127 तक पहुंच गई है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!