ग्राम चेचानडीह के श्री शुक्रवार सिंह बैगा के घर के समीप लगेगा हेण्डपम्प और उनके घर तक आएगा विद्युत पोल

by sadmin
Spread the love

मुंगेली.कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने अपने भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आज जिले विकासखण्ड लोरमी के ग्राम चेचानडीह पहुंचे और वहां ग्रामीणों से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से खाद्यान्न की उपलब्धता, पेयजल, विद्युत, सड़क आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर ग्राम के कृषक श्री शुक्रवार सिंह बैगा ने पेयजल हेतु हेण्डपम्प और विद्युत पोल की मांग की। उन्होंने बताया कि उनके घर के समीप हेण्डपम्प और विद्युत पोल नहीं है। जिसके कारण उन्हें अनेक समस्या का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री वसंत ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया और श्री शुक्रवार सिंह बैगा को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु उनके घर के समीप हेण्डपम्प स्थापित करने और उन्हें विद्युत उपलब्ध कराने हेतु उनके घर तक विद्युत पोल लगाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर लोरमी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती मेनका प्रधान भी मौजूद थीं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!