शाहिद कपूर की बहन सना की शादी, विवान शाह ने वीडियो में दिखाई जश्न की झलक

by sadmin
Spread the love

शाहिद कपूर की बहन सना की शादी है। उनके पिता पंकज कपूर ने इस बात को कन्फर्म किया है। उनके वेडिंग सेलिब्रेशंस का एक वीडियो विवान शाह ने भी पोस्ट किया है। सना ऐक्टर मनोज पाहवा और सीमा पाहवा के बेटे मयंक पाहवा से बुधवार को महाबलेश्वर में शादी कर रही हैं। सना अपने भाई शाहिद के साथ शानदार फिल्म में आ चुकी हैं। इसमें आलिया भट्ट और पंकज कपूर भी थे। सना और मयंक की वेडिंग सेरिमनीज चल रही हैं। वीडियो में ढोल बज रहे हैं पास में सना भी खड़ी हैं। शाहिद औऱ मीरा ने भी शादी के जश्न की तस्वीरें शेयर नहीं की हैं। हालांकि मीरा ने अपनी लेटेस्ट तस्वीरों में ट्रडिशनल कपड़ों में फोटोज शेयर किए हैं।

बेटी की शादी पर ये बोले पंकज
पंकज कपूर की बेटी सना मनोज और सीमा पाहवा की बहू बनने जा रही हैं। शादी करीबियों के बीच हो रही है। पंकज कपूर ने ईटाइम्स से बातचीत में बताया, मैं नहीं चाहता था कि इस बारे में ज्यादा बात हो, लेकिन हां मेरी बेटी की शादी है। शाहिद के इंस्टाग्राम पर शादी से जुड़ी ोई तस्वीर नहीं है। वहीं मीरा ने लहंगे में सिर्फ अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। विवान शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें ढोल बज रहे हैं। शादी का माहौल है। साथ में सना और मयंक दिख रहे हैं। विवान ने उनके बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!