अनन्या पांडे हॉलीवुड में काम करना चाहती हैं

by sadmin
Spread the love

अनन्या पांडे इन दिनों अपनी फिल्म गहराइयां को लेकर काफी छाई हुई हैं | फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी तारीफ हो रही है | अब बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाने के बाद अनन्या अपने पंख और फैलाना चाहती हैं | अनन्या ने दरअसल, स्पाइडर मैन एक्टर जेंदया के बारे में बात की और कहा, मैं भी उनकी तरह काम करना चाहती हूं | उनके जैसा किरदार करके कुछ नया एक्सप्लोर करना चाहती हैं |

अनन्या ने आगे हॉलीवुड में काम करने को लेकर कहा, अगर मुझे आने वाले समय में हॉलीवुड में काम करने के लिए ऑडिशन देना पड़ा तो मैं जरूर करने वाली हूं | पूरी दुनिया में काम करने का मौका मिलना काफी मजेदार होता है | ओटीटी के जरिए दुनिया काफी छोटी हो गई है और अब आप किसी भी भाषा और सिनेमा में एक्सेस कर सकते हैं | बता दें कि अनन्या के पास अभी लाइगर और खो हए हम कहां जैसी फिल्में हैं | लाइगर के जरिए अनन्या, साउथ के स्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम करने वाली हैं | विजय का ये बॉलीवुड डेब्यू होगा | इसके साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी अनन्या काफी सुर्खियों में हैं | ऐसा कहा जा रहा है कि अनन्या और ईशान खट्टर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं |

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!