यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए गंगा आपरेशन जारी

by sadmin
Spread the love

यूक्रेन और रूस के युद्ध का छठवां दिन है। यूक्रेन की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं। जंग की शुरुआत से अब तक ढेरों जान-माल का नुकसान हो चुका है। इस बीच हजारों भारतीय नागरिक व छात्र यूक्रेन में फंसे हुए थे, जिन्हें भारत सरकार आपरेशन गंगा के तहत वापस देश लाने का अभियान चला रही है।‌ इस आपरेशन की मंगलवार यानि आज सुबह एयर इंडिया की सातवी फ्लाइट 182 भारतीय नागरिकों को लेकर बुखारेस्ट (रोमानिया) से मुंबई पहुंच गई है, जहां मुंबई एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने देश वापस आए नागरिकों का स्वागत किया।

बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हुई आठवीं फ्लाइट

आपरेशन गंगा के तहत भारतीय छात्रों को लेकर आठवीं फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। एक भारतीय छात्र ने बताया, ‘यह एक सहज प्रक्रिया थी। हम यूक्रेन से हंगरी निकालने के लिए भारतीय दूतावास और सरकार को धन्यवाद देना चाहते हैं। वे हमें सुरक्षित घर वापस लाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!