शिवांगी जोशी खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा बनेंगी

by sadmin
Spread the love

टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी जल्द ही खतरों के खिलाड़ी 12 में नजर आ सकती हैं। इन दिनों रोहित शेट्टी के अच अवेटेड शो खतरों के खिलाड़ी 12 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। टीवी के चर्चित रिएलिटी शो का नया सीजन अभी प्री-प्रोडक्शन स्टेज पर है। मेकर्स टीवी और फिल्मी दुनिया से जुड़े सितारों को इस शो के लिए लगातार अप्रोच कर रहे हैं। बीते दिनों ही इस शो से कई लोगों के नाम भी जुड़े हैं। इस बीच अब खतरों के खिलाड़ी 12 से शिवांगी जोशी का भी नाम जुड़ने लगा है। शिवांगी जोशी इस समय कलर्स चैनल के डेली सोप ‘बालिका वधू 2’ में नजर आती हैं। अगर सब कुछ ठीक हुआ तो जल्द ही टीवी की ये बहू खतरों से खेलती हुई नजर आएगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!