मयंक अग्रवाल बने पंजाब किंग्स के कप्तान

by sadmin
Spread the love

मयंक अग्रवाल से पहले लोकेश राहुल इस टीम के कप्तान थे। अग्रवाल ने इससे पहले किसी आईपीएल टीम की कप्तानी नहीं की है। हालांकि, इस सीजन में पहले से ही उनका कप्तान बनना तय माना जा रहा था।

आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने मयंक अग्रवाल को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। पंजाब की टीम आईपीएल 2022 में मयंक की अगुवाई में ही खेलेगी। मयंक अग्रवाल से पहले लोकेश राहुल इस टीम के कप्तान थे। अग्रवाल ने इससे पहले एक मैच में पंजाब की कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। इस सीजन में पहले से ही उनका कप्तान बनना तय माना जा रहा था। मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब की टीम ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रीटेन किया था। मयंक अग्रवाल पहले खिलाड़ी थे, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने जाने से रोका था। उनके अलावा अनकैप्ड तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को रीटेन किया गया था। इसके बाद मयंक का कप्तान बनना तय माना जा रहा था।

पंजाब किंग्स की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर नए कप्तान का एलान किया है। टीम का कप्तान बनाए जाने पर अग्रवाल ने कहा कि वो आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स की कप्तानी मिलने पर बहुत ही खुश हैं। इस बार वो पंजाब के लिए खिताब जीतने की कोशिश करेंगे। पंजाब की टीम अब तक कोई आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!