पीएम मोदी आज DPIIT के पोस्ट बजट वेबिनार को करेंगे संबोधित

by sadmin
Spread the love

 

डिपार्टमेंट फॉर प्रोमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड के आज होने वाले बजट के बाद वेबिनार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे | डीपीआईआईटी ने कहा कि इस वेबिनार का मकसद आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के लिए तालमेल स्थापित करना है | बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री सभी भागीदारों को गति शक्ति के दृष्टिकोण और बजट के साथ इसके अभिसरण पर संबोधित करेंगे | प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद भागीदार पांच सत्रों में भाग लेंगे जिनमें देश के लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के अलग-अलग पहलुओं पर चर्चा होगी | डीपीआईआईटी के सचिव अनुराग जैन ‘राष्ट्र एक संपूर्ण दृष्टिकोण’ पर सत्र की अगुआई करेंगे। बयान में कहा गया है कि यह सत्र गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल पर केंद्रित होगा |

डीपीआईआईटी के सचिव अनुराग जैन ‘राष्ट्र एक संपूर्ण दृष्टिकोण’ पर सत्र की अगुआई करेंगे | बयान में कहा गया है कि यह सत्र गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान पोर्टल पर केंद्रित होगा | इसमें सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव गिरिधर अरमाने, कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री राजेश अग्रवाल और नीति आयोग के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कांत भी भाग लेंगे |

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!