यूक्रेन पर रूस के अटैक से एशिया के इन देशों पर असर, भारत को लग सकता है बड़ा झटका

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली यूक्रेन पर रूस के अटैक ने ग्लोबल मार्केट्स पर दबाव बढ़ा दिया है। सभी देश और सेंट्रल बैंक्स कोविड-19 महामारी के असर से रिकवरी की प्रक्रिया में हैं। इस बीच, रूस का यूक्रेन पर अटैक महंगाई के दबाव को और बढ़ा सकता है। नोमुरा (Nomura) की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस संघर्ष के नतीजे के चलते एशिया में भारत सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में हो सकता है।

भारत, थाईलैंड और फिलीपींस हो सकते हैं बिगेस्ट लूजर

गुरुवार के ट्रेड में एक समय ब्रेंट क्रूड की कीमतें 105 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जाने के बाद करीब 3 फीसदी चढ़ीं। ऑयल और फूड प्राइसेज में लगातार बढ़ोतरी एशियाई देशों की अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर डाल सकती है। ‘ऐसी स्थिति में भारत, थाईलैंड और फिलीपींस पर सबसे बुरा असर (बिगेस्ट लूजर्स) पड़ेगा। वहीं, इंडोनेशिया को फायदा हो सकता है।’

बढ़ते ऑयल प्राइसेज बढ़ा सकते हैं मुश्किल

भारत, ऑयल का बड़ा इंपोर्टर है। ऐसे में बढ़ते ऑयल प्राइसेज भारत पर प्रतिकूल असर डाल सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है, ‘ क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें कंज्यूमर और बिजनेस के लिए निगेटिव टर्म ऑफ ट्रेड शॉक है।’ हालिया पॉलिसी मीटिंग में भारत में मोनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेट्स में बदलाव नहीं किया है। लेकिन, बढ़ती महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रिजर्व बैंक (RBI) थोड़ा सख्ती कर सकता है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!