पैरों की सूजन समस्या से निजात के लिए आजमाएं घरेलू उपाय

by sadmin
Spread the love

पैरों में सूजन होने के कई कारण हैं इसमें अनहेल्दी जीवनशैली, डाइट, बढ़ती उम्र, फिजिकल एक्टिविटीज में कमी, पैर और टखने में चोट लगना आदि शामिल है इसके अलावा पैरों में ब्लड सर्कुलेशन सही तरीके से न होने के कारण भी इस समस्या का समाना करना पड़ता है | ऐसे में आप कई तरह के घरेलू उपचार भी आजमा सकते हैं | ये पैरों की सूजन से राहत दिलाने में मदद करेंगे | इसमें हेल्दी डाइट और कई अन्य घरेलू नुस्खे शामिल हैं |

सेंधा नमक : पैरों की सूजन को कम करने के लिए हल्के गर्म में पानी में सेंधा नमक मिलाएं | इसमें अपने पैरों को 15 से 20 मिनट के लिए रखें | इस नमक में मैग्नीशियम सल्फेट होता है | ये पानी में घुलने पर त्वचा के माध्यम से आपके शरीर में जाता है | ये दर्द और सूजन से राहत दिलाता है | ये आपके शरीर को आराम देता है | ये पैरों को सूजन से बचाने में मदद करता है |

पैरों की मालिश : पैरों की सूजन से राहत पाने के लिए मालिश एक अच्छा तरीका हो सकता है | ये सूजन को कम करता है | इसलिए आप पैरों की मसाज भी कर सकते हैं |

आइस पैक : कई बार पैर और टखने में चोट के कारण भी सूजन की समस्या का सामना करना पड़ता है | ऐसे में आप आइस पैक इस्तेमाल कर सकते हैं | ये उपचार तब भी काम करता है जब शराब के सेवन से सूजन आ जाती है | ठंडे पानी में पैर रखना शराब पीने से होने वाली सूजन का इलाज करने का एक और तरीका है | ये ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है |

पैरों को थोड़ी ऊंचाई पर रखें : पैरों की सूजन को कम करने के लिए आप पैरों को थोड़ा ऊंचाई पर रखकर बैठ सकते हैं | टखने या पैर में सूजन के लिए ये उपचार बहुत कारगर होता है | आप अपनी पीठ के बल लेट सकते हैं | पैरों को दीवार से सटाकर दिन में कई बार कुछ मिनट के लिए ये कर सकते हैं |

मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स : मैग्नीशियम की कमी से शरीर में वॉटर रिटेंशन होता है | इसलिए अगर आप पैरों में सूजन की समस्या से जूझ रहे हों तो मैग्नीशियम से भरपूर फूड्स का सेवन कर सकते हैं | आप टोफू, पालक, काजू, बादाम, डार्क चॉकलेट, ब्रोकली और एवोकैडो आदि का सेवन कर सकते हैं |

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!