आइपीएल में लगातार तीसरे साल सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी रोहित शर्मा हैं

by sadmin
Spread the love

रोहित शर्मा के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं और इसका एक और प्रमाण सामने आया है। कुछ दिन पहले ही रोहित शर्मा को भारतीय वनडे व टी20 के बाद टेस्ट टीम का कप्तान भी बना दिया गया था तो वहीं वो आइपीएल के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी के तौर पर सामने आए हैं। दरअसल हंसा रिसर्च की एक स्टडी से पता चला है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान पिछले 3 सीजन से आइपीएल में सबसे पसंदीदा खिलाड़ी हैं। वहीं इस रिसर्च के मुताबिक विराट कोहली दूसरे नंबर पर हैं तो सीएसके के कप्तान एम एस धौनी तीसरे नंबर पर लोकप्रियता के मामले में मौजूद हैं।

वहीं दूसरी तरफ इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चेन्नई सुपर किंग्स टीम लोकप्रियता के मामले में पहले नंबर पर है तो वहीं मुंबई इंडियंस दूसरे जबकि रायल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे नंबर पर मौजूद है। पिछले सीजन में कुल 60 मैच खेले गए जिसमें 117 ब्रांडों के 219 ब्रांड वेरिएंट मैचों के दौरान दिखाई दिए। इन 117 ब्रांडों द्वारा लगभग 13,85,103 सेकेंड का उपयोग किया गया, जो कि 2020 के मुकाबले 36.64% ज्यादा रही। हालांकि राजस्व धारणा माडल शायद 2022 में बदल दिया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!