पहली बार मल्टीनेशन सैन्य अभ्यास में दम दिखाएगा तेजस एयरक्राफ्ट

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । अगले महीने भारत का लाइट वेट लड़ाकू विमान तेजस विदेशी आसमान में भी उड़ान भरने जा रहा है। अधिकारियों ने बुधवार को इस बारे में जानकारी दी। अब दुनिया तेजस का दम देखेगी। स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट तेजस पहली बार किसी अंतरराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास में हिस्सा लेने जा रहा है। तेजस विमान इंग्लैंड में कोबरा वॉरियर एक्सरसाइज में हिस्सा लेगा। ये सभी पांच लड़ाकू विमान भारत से उड़ान भरकर इंग्लैंड के वैडिंगटन एयरबेस पहुंचेंगे। इस एक्सरसाइज में दुनियाभर के सर्वश्रेष्ठ फाइटर जेट शामिल होने वाले हैं। यहां तेजस के लिए भी अपना दम दिखाने का एक मौका है। यह अभ्यास का उद्देश्य युद्ध प्रणाली को आपस में साझा करना है। भारतीय वायुसेना ने एक बयान जारी कर कहा कि इंग्लैंड में होने जा रहे कोबरा युद्धाभ्यास में भारत के पांच तेजस विमान हिस्सा लेंगे। इसके लिए सी 17 एयरक्राफ्ट विमान की भी मदद ली जाएगी। हाल ही में एलसीए तेजस जेट ने सिंगापुर एयर शो में हिस्सा लिया था। हालांकि यह पहला मौका है जब स्वदेशी विमान किसी मल्टीनेशन एक्सरसाइज में हिस्सा लेगा। बता दें कि इसी साल एयरो इंडिया इंटरनेशनल एयर शो में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 83 हल्के तेजस लड़ाकू विमानों को बनाने का कॉन्ट्रैक्ट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को सौंपा था।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!