जिला चिकित्सालय दुर्ग में वायरोलॉजी लैब का हुआ शुंभारभ

by sadmin
Spread the love

स्वास्थ्य मंत्री  टी.एस.सिंहदेव ने वर्चुवल वायरोलॉजी लैब का किया लोकार्पण

दुर्ग.अरूण वोरा विधायक दुर्ग शहर एवं डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे कलेक्टर की उपस्थिति में वायरोलोजी लैब का लोकार्पण किया गया। साथ ही वर्चुवल माध्यम से स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिहंदेव भी जुड़े थे। स्वास्थ्य मंत्री सिहंदेव ने विधायक श्री वोरा के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. भुरे ने बताया कि जिला चिकित्सालय में कोरोना टेस्ट (आर.टी.पी.सी.आर) की जाँच हेतु रायपुर, बिलासपुर में भेजा जाता था, जिसके कारण परिणाम देर से मिलते थे। अब यहाँ वायरोलॉजी लैब का शुभारंभ होने से तीन तरह की जाँच त्वरित रुप से हो सकेगी। इससे जिले के आसपास के लोगों को इसका लाभ होगा।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गभीर सिंह ठाकुर, सिविल सर्जन डॉ. आर. के. देवांगन, डी.एच.ओ. डॉ. सतीश मेश्रााम, प्रशिक्षण अधिकारी डॉ. सुगम सावंत, मलेरिया अधिकारी डॉ. सी.बी.एस. बंजारे एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!